मुंबई के लालबागचा राजा का पहला लुक, उज्जैन महाकाल मंदिर की थीम पर बना भव्य प्रवेश द्वार

मुंबई के लालबागचा राजा का पहला लुक सामने आ गया है, जिसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर से प्रेरित भव्य प्रवेश द्वार और भगवान शिव की झपकती आंखों वाली प्रतिमा मुख्य आकर्षण है।

मुंबई के लालबागचा राजा का पहला लुक, उज्जैन महाकाल मंदिर की थीम पर बना भव्य प्रवेश द्वार
मुंबई के लालबागचा राजा का पहला लुक, उज्जैन महाकाल मंदिर की थीम पर बना भव्य प्रवेश द्वार
शेयर करें
f 𝕏 WA
मुंबई। मुंबई में गणेशोत्सव 2026 की भव्य शुरुआत से ठीक पहले, देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र लालबागचा राजा की पहली मनमोहक झलक शुक्रवार को दुनिया के सामने आ गई। इस वर्ष 14 से 25 सितंबर तक मनाए जाने वाले 10 दिवसीय पावन गणेशोत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। मुंबई के अन्य पूजा पंडालों के विपरीत लालबाग के राजा की अपनी एक अनूठी और ऐतिहासिक पहचान है। परंपरा के अनुसार, बप्पा की प्रतिमा का सिंहासन और भव्य आसन हर साल बिल्कुल एक जैसा ही रखा जाता है, जो दशकों से भक्तों की गहरी आस्था, निरंतरता और सनातन परंपरा का प्रतीक बना हुआ है। इस बार पंडाल का मुख्य आकर्षण इसका प्रवेश द्वार है, जिसे उज्जैन के प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। यह भव्य द्वार 80 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा है। इस मुख्य द्वार पर भगवान शिव की 35 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा को तकनीकी रूप से इतना जीवंत बनाया गया है कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भगवान शिव की लाल आंखों को झपकते हुए भी देख सकेंगे।
शेयर करें
f 𝕏 WA
अभी की खबरें

ताज़ा खबरें

सभी खबरें →
खास खबरें

विशेष खबरें