महिला एशिया कप का खिताबी मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। पिछले एशिया कप फाइनल भी दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब श्रीलंका ने खिताब अपने नाम किया था।
भारत इस टूर्नामेंट में अब तक नहीं हारा है। टीम ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और पाकिस्तान को हराया। फिर सेमीफाइनल में बांग्लादेश को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर श्रीलंका भी टूर्नामेंट में अजेय रहा है।
भारत हर बार एशिया कप फाइनल में पहुंचा
10वीं बार एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। भारत हर बार फाइनल में पहुंचा है। टीम 4 बार वनडे और अब छठी बार टी-20 फॉर्मेट का फाइनल खेलेगी।
वनडे फॉर्मेट के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। टी-20 में टीम 2012, 2016 और 2022 में चैंपियन बनी, जबकि 2018 और 2024 में रनर-अप रही थी।
भारत और श्रीलंका के बीच 32वां टी-20 मुकाबला
टी-20 में दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 5 मैचों में सफलता मिली। 1 मैच बेनतीजा रहा। हालिया फॉर्मट भी भारत के पक्ष में है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मुकाबले जीते हैं।
शेफाली और स्मृति टॉप स्कोरर, दीप्ति विकेट में आगे
शेफाली इस एशिया कप की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 169.69 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं। उनकी ओपनिंग पार्टनर स्मृति मंधाना 168 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में 3.52 की इकोनॉमी से 11 विकेट चटकाए हैं। श्री चरणी ने भी 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं।
खेल
भारत पिछला महिला एशिया कप फाइनल श्रीलंका से हारा था:आज फिर खिताब के लिए भिड़ेंगी दोनों टीमें; टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में नहीं हारी
Alpha News 24
अभी की खबरें
सभी खबरें →
ताज़ा खबरें
खास खबरें