भारत पर आतंकी हमला, 9/11 से पहले ओसामा बिन लादेन के निशाने पर था हिंदुस्तान, नया खुलासा

अमेरिका की खुफिया एजेंसी ने 9/11 हमले की बरसी पर ओसामा बिन लादेन से जुड़े कुछ दस्तावेज साझा किए हैं। इनके मुताबिक अमेरिका पर हमला करने से पहले ओसामा के निशाने पर हिंदुस्तान समेत कई देश थे।

भारत पर आतंकी हमला, 9/11 से पहले ओसामा बिन लादेन के निशाने पर था हिंदुस्तान, नया खुलासा
भारत पर आतंकी हमला, 9/11 से पहले ओसामा बिन लादेन के निशाने पर था हिंदुस्तान, नया खुलासा
शेयर करें
f 𝕏 WA
दुनिया भर में आतंक का चेहरा रहे ओसामा बिन लादेन को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कुछ दस्तावेज साझा किए हैं। इन दस्तावेजों के मुताबिक अमेरिका के ऊपर 9/11 का हमला करके उसे दहलाने के पहले ओसमा ने एक लिस्ट तैयार कर रखी थी। इस लिस्ट में उन देशों के नाम थे, जहां पर वह आतंकी हमला करने के बारे में योजना बना रहा था। इसमें भारत का नाम भी शामिल था। अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) ने न्यूयॉर्क में हुए हमलों की 25वीं बरसीं के दौरान 70 से ज्यादा प्रेसिंडेंशियल दस्तावेज साझा किए। बता दें, प्रेसिडेंशियल ब्रीफ वह दस्तावेज होते हैं, जो उस समय के राष्ट्रपति को खुफिया एजेंसी साझा की गई जानकारी होती है। साझा की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 अगस्त 1998 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया गया था कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन भारत समेत कुछ देशों पर हमला करने की योजना बना रहा है। भारत के अलावा इस लिस्ट में पाकिस्तान, मिस्त्र, कुवैत, सऊदी अरब, यमन और युगांडा का नाम शामिल है। इसके अलावा कुछ देशों के नाम को छिपाया भी गया है। सीआईए की तरफ से जारी दस्तावेज में इस बात का जिक्र किया गया है कि ओसामा दक्षिण एशिया से लेकर उत्तरी अमेरिका के देशों को निशाना बना सकता है। दस्तावेज में कहा गया, "उत्तरी अमेरिका, यूरोप और पूर्वी एशिया में बिन लादेन का मज़बूत नेटवर्क इस बात को विश्वसनीय बनाता है कि वह इन क्षेत्रों में भी अमेरिकी हितों को निशाना बनाएगा।" अलकायदा के ठिकानों पर अटैक के दौरान, आतंकी हमले की योजन बना रहा था ओसामा CIA की तरफ से जारी दस्तावेजों में कहा गया कि अमेरिकी सेना की तरफ से उस दौरान किए गए हमले में ओसामा बिन लादेन और उसके समर्थक बच निकले थे। अलकायदा पर अमेरिकी और अन्य देशों के हमलों के बाद भी उसका नेटवर्क लगातार काम कर रहा था। वहीं, जिन लड़ाकों की मौत हुई, उनको दूसरे ट्रेनिंग कैंपों में ले जाकर अगले हमले की तैयारी शुरू कर दी गई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया कि जिस वक्त अलकायदा के कैंपों पर हवाई हमला किया गया था, उस वक्त भी वह ब्रिटेन और अमेरिका पर हमला करने की योजना बना रहा था।
शेयर करें
f 𝕏 WA
अभी की खबरें

ताज़ा खबरें

सभी खबरें →
खास खबरें

विशेष खबरें